बक्सर सैनिक कॉलोनी के सुनसान एरिया से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बक्सर सैनिक कॉलोनी में गुरुवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से सनसनी मच गयी.

चौसा. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बक्सर सैनिक कॉलोनी में गुरुवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से सनसनी मच गयी. कॉलोनी के सुनसान इलाके में पड़े शव की सूचना लोगों ने मुफ्फसिल को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र लगभग 24 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पायी है. शव के पास से कोई पहचान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान में कठिनाई हो रही है. युवक टी-शर्ट व जीन्स पहने हुए है. बताया जा रहा है कि लोगों ने सुबह 09 बजे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ लोगों का मानना है कि इस क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ गया है. नशेड़ी भी खुलेआम क्षेत्रों में आते-जाते रहते हैं. हो सकता है कहीं नशे की वजह से युवक की मौत हो गयी हो, या किसी ने इसकी हत्या कर दी हो. फिलहाल पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है साथ ही एफएसएल टीम की भी मदद ले रही. इसको लेकर आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बक्सर सैनिक कॉलोनी एरिया में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मृतक की पहचान कर घटना की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जायेगी. फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >