बक्सर में बड़ा रेल हादसा टला, नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्स्प्रेस दो हिस्सों में बंटी

Bihar Train Accident: बक्सर से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्स्प्रेस दो हिस्सों में बट गई है. हालांकि किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है.

Bihar Train Accident: बक्सर से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्स्प्रेस दो हिस्सों में बंट गई है. हालांकि किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है. घटना बक्सर के ट्विनिंग गंज हाल्ट के पास की बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी जैसे हीं रेल प्रशासन को मिली हड़कंप मच गया. बता दें कि घटनास्थल के लिए दलबल के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार निकल चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक मगध एक्स्प्रेस की कैपलिंग दो बोगियों के बीच से टूट गई. जिससे यह ट्रेन दो हिस्सों में बट गई. हालांकि, इस हादसे में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

खबर अपडेट हो रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >