बिहार में शादी से पहले युवती का बोरे में मिला शव, पांच दिन से थी लापता

Bihar Crime News: बक्सर में शादी से दो महीने पहले 18 वर्षीय युवती का शव स्कूल के पीछे बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई. पांच दिन से लापता युवती की पहचान सुनीता कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले में शादी से ठीक पहले एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच युवती लापता हो गई. पांच दिन बाद उसका शव स्कूल के पास बोरे में मिला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

चक्की थाना क्षेत्र का मामला

घटना डुमरांव अनुमंडल के चक्की थाना क्षेत्र स्थित चुन्नी डेरा, चक्की गांव की है. मृतका की पहचान 18 वर्षीय सुनीता कुमारी के रूप में हुई है. वह बालेश्वर यादव की पुत्री थी. परिजनों के अनुसार 16 फरवरी की शाम वह घर से चीनी लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

स्कूल के पीछे बोरे से उठी दुर्गंध

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी विद्यालय के पीछे एक गड्ढे में बोरे से तेज बदबू आ रही थी. शक होने पर लोगों ने पास जाकर देखा. बोरा हटाते ही अंदर युवती का शव दिखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची. घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

शादी की तैयारी के बीच मातम

मृतका की मां ने बताया कि सुनीता की शादी तय हो चुकी थी. 4 अप्रैल को तिलक होना था. घर में खुशियों का माहौल था. अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है. पिता बालेश्वर यादव आसनसोल में दूध का कारोबार करते हैं. उन्हें घटना की सूचना फोन पर दी गई.

प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग की चर्चा

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था. इसे लेकर परिवार में नाराजगी की बात सामने आ रही है. कुछ लोग ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

जांच में जुटी पुलिस

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना प्रतीत होता है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. युवती के कमरे की भी तलाशी ली गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण साफ हो सकेंगे.

Also Read: बिहार में अब बर्थ सर्टिफिकेट के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज से पहले ही हो जाएगा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >