बक्सर से गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, नई लाइन का काम शुरू, देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar: बक्सर के पास नई बाईपास रेल लाइन और कर्मा स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है. इस परियोजना के पूरा होने से गाजीपुर, वाराणसी और अन्य शहरों से कनेक्टिविटी आसान होगी. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Bihar: बक्सर के आसपास रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है. दिलदारनगर के पास नई बाईपास रेल लाइन और कर्मा नाम से एक नए स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना के पूरा होने से इस इलाके के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने वाली है. करीब 11.8 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन को 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अभी फिलहाल मिट्टी भराई का काम चल रहा है और जैसे ही फसल कटाई पूरी होगी, निर्माण और तेज होने की उम्मीद है.

यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा

इस नई लाइन पर दिलदारनगर से करीब 1.5 किलोमीटर उत्तर कर्मा स्टेशन बनाया जा रहा है. यह स्टेशन आगे चलकर एक जंक्शन की तरह काम करेगा. यहां से गाजीपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें अलग-अलग दिशाओं में जा सकेंगी, जिससे यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा.

अभी की स्थिति में गाजीपुर से आने वाली ट्रेनों को बक्सर या पटना की ओर भेजने के लिए दिलदारनगर स्टेशन पर इंजन को उल्टा करना पड़ता है. इससे समय भी ज्यादा लगता है. लेकिन नई बाईपास लाइन बनने के बाद यह झंझट खत्म हो जाएगा और ट्रेनें सीधे अपने रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नई लाइन बनने से कई नए रूट खुलेंगे

इस प्रोजेक्ट में देहवल गांव के पास तीन रेल ओवरब्रिज बनाने की भी योजना है. इससे सड़क और रेल दोनों यातायात आसान और सुरक्षित हो जाएगा. नई लाइन बनने से कई नए रूट खुलेंगे. बक्सर से सासाराम होते हुए गया-डीडीयू लाइन से कनेक्शन मिलेगा. साथ ही बिहटा-दनियावां-झाझा रूट के जरिए झारखंड और पूर्वी भारत के लिए भी बेहतर विकल्प मिलेंगे.

मऊ, जौनपुर और गोरखपुर के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू होने की संभावना भी बढ़ेगी. रघुनाथपुर के रास्ते बलिया को जोड़ने की पुरानी मांग अभी पूरी नहीं हो पाई है. फिलहाल रेलवे दूसरे विकल्पों पर काम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट

नितिन नवीन का इस्तीफा टला, असम के लिए हुए रवाना, क्या है पूरा मामला

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर सफर हुआ महंगा, 1 अप्रैल से देना होगा ज्यादा टोल टैक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >