बक्सर में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ गरजा जन आक्रोश मार्च, 22 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

भगत सिंह विचार मंच ने बक्सर में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी को 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा.

Buxar Jan Akrosh March : बक्सर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मंगलवार को भगत सिंह विचार मंच के बैनर तले जन आक्रोश मार्च निकाला गया. किला मैदान से समाहरणालय तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा.

Buxar News : किला मैदान से समाहरणालय तक निकला मार्च

भगत सिंह विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार से जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की.

महंगाई और बेरोजगारी को बताया बड़ा मुद्दा

मार्च का नेतृत्व कर रहे जितेन्द्र कुमार ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार गंभीर समस्याएं हैं. उन्होंने इन मुद्दों के लिए वर्तमान आर्थिक और सामाजिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की.

युवाओं और किसानों की समस्याएं उठाई

वक्ता सुजीत कुमार ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग, मजदूरों, किसानों और छात्र-युवाओं पर पड़ रहा है. वहीं धन जी ने कहा कि बेरोजगारी के कारण श्रमिकों का शोषण बढ़ रहा है और लोगों के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है.

22 सूत्री मांगों में कई प्रमुख मुद्दे शामिल

ज्ञापन में गरीबों के घरों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने पर रोक लगाने, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई सहित कुल 22 मांगें शामिल हैं. कार्यक्रम में रमेश कुमार, साहेब राम, धन जी पासवान, रंजीत कुमार, सत्य नारायण गोड़, जितेन्द्र गोड़ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >