बक्सर के आदित्य अंडर-19 फिटनेस एवं स्किल्स कैंप में शॉर्टलिस्टेड, हासिल किया 9वां स्थान

Buxar News : राजपुर के होनहार क्रिकेटर आदित्य वत्स का अंडर 19 बिहार क्रिकेट कैंप के लिए चयन हुआ है. जिले भर में खुशी का माहौल है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

Buxar News : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से आयोजित अंडर-19 फिटनेस एवं स्किल्स कैंप के लिए जारी शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में राजपुर के होनहार क्रिकेटर आदित्य वत्स ने जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है. शानदार प्रतिभा और लगातार कड़े अभ्यास के दम पर आदित्य ने शॉर्टलिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है.

यंगस्टार क्रिकेट क्लब से जुड़े हैं आदित्य

आदित्य वात्स बक्सर के यंगस्टार क्रिकेट क्लब से जुड़े हैं. वह अपने कोच फराह अंसारी की देखरेख में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं. लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंडर-19 स्तर पर अपनी पहचान बनाई है.

10 सितंबर को पटना में होगा दस्तावेज सत्यापन

बीसीए के निर्देश के अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गये खिलाड़ियों को 10 सितंबर 2026 को पटना स्थित बीसीए कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है. आदित्य भी निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होंगे.

Also Read : भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में कुदरा का दमदार प्रदर्शन, तूफान क्लब को 3-0 से दी करारी शिकस्त

सफलता पर खेल प्रेमियों ने दी बधाई

आदित्य की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, मनोज त्रिगुण, अशोक त्रिगुण और विनय त्रिगुण समेत क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. उनके परिवारजनों, यंगस्टार क्रिकेट क्लब के सदस्यों और कोच फराह अंसारी ने भी आदित्य की सफलता पर खुशी जतायी.

Also Read : कैमूर में पशु तस्करी का खुलासा, कंटेनर से 147 मवेशी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की उम्मीद

आदित्य के शॉर्टलिस्ट होने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह कैंप में अपनी फिटनेस और क्रिकेट कौशल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे के चयन में भी जगह बनाएंगे और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगे.

Also Read : कैमूर में दादा का दाह संस्कार करने पहुंचे युवक की गंगा में डूबने से मौत, देर शाम तक नहीं मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार कमल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >