Buxar News: धावादल ने एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया

मंगलवार को श्रम संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन, बक्सर के निर्देश पर एक बाल श्रमिक को नावानगर प्रखंड क्षेत्र से धावा दल की संयुक्त कार्रवाई द्वारा मुक्त कराया गया

बक्सर

. मंगलवार को श्रम संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन, बक्सर के निर्देश पर एक बाल श्रमिक को नावानगर प्रखंड क्षेत्र से धावा दल की संयुक्त कार्रवाई द्वारा मुक्त कराया गया. इस धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बक्सर सदर, चौसा, चक्की, राजपुर, ब्रह्मपुर एवं नावानगर सम्मिलित थे.कार्रवाई में नावानगर थाना पुलिस बल एवं स्वयंसेवी संस्था के सदस्य भी शामिल रहे. मुक्त कराए गए बाल श्रमिक को जिला बाल कल्याण समिति की देखरेख में सौंपा गया है.जिला प्रशासन द्वारा उक्त बाल श्रमिक की प्राथमिक देखभाल एवं पुनर्वास की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >