ट्रिपल मर्डर केस : भाभी ने अवैध संबंध बनाने से किया था इनकार, तो बच्चों समेत कर दी हत्या, गिरफ्तार

बक्सर (बगेनगोला) : बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर प्रखंड की पोखरहा पंचायत के बसवर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर का आरोपित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ करनी शुरू की, तो उसके खुलासे से कुछ पल के लिए पुलिस के रोंगटे खड़े हो गये. गिरफ्तार विश्वंभर पासवान ने हत्या […]

बक्सर (बगेनगोला) : बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर प्रखंड की पोखरहा पंचायत के बसवर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर का आरोपित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ करनी शुरू की, तो उसके खुलासे से कुछ पल के लिए पुलिस के रोंगटे खड़े हो गये. गिरफ्तार विश्वंभर पासवान ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट लेकर पहुंची, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

बिहार : नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद से ही विश्वंभर फरार चल रहा था.पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि ट्रिपल मर्डर का आरोपित रघुनाथपुर में आया हुआ है. छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर ली. विदित हो कि एक अप्रैल की रात विश्वंभर ने अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी भाभी दुर्गावती देवी तथा भतीजे अमित कुमार एवं रागिनी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद फरार हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >