विवाद में घर में घुसकर पीटा, दो युवक जख्मी

डुमरांव : मामूली विवाद में घर में घुस कर पड़ोसियों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये. घटना नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का बताया जाता है. इस मामले में जख्मी युवकों की मां प्रभावती देवी ने थाने में आवेदन […]

डुमरांव : मामूली विवाद में घर में घुस कर पड़ोसियों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये. घटना नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का बताया जाता है. इस मामले में जख्मी युवकों की मां प्रभावती देवी ने थाने में आवेदन देकर महिला सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करायी है.

पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है. घटना मंगलवार की रात की बतायी जाती है. मामले में बताया जाता है कि नया भोजपुर के रहने वाले नागा चौधरी की पत्नी प्रभावती देवी अपने बेटों के साथ घर में थी. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले मनजी चौधरी, दीपक, शशिकांत, विक्की, सोनू और मुराहो देवी घर में घुस गये तथा गाली-गलौज करते हुए दोनों की पिटाई कर दी.
पिटाई के दौरान युवक विश्वकर्मा चौधरी और शशि चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मोहल्ले के लोगों की मदद से दोनों जख्मियों का इलाज कराया गया. पीड़िता ने सबको आरोपित बनाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >