9 वर्षीय बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. गांव में घर के बाहर खेल रही एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर उसके कई संदिग्ध ठिकानों […]

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. गांव में घर के बाहर खेल रही एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर उसके कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि गांव की एक 9 वर्षीय बच्ची अपने घर के समीप खेल रही थी. इसी दौरान गांव का ही बिट्टू कुमार नामक युवक उक्त स्थान से उसे अगवा कर गांव के सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपित द्वारा घटना के बाद इस बात की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी किशोरी को दी. घटना के बाद किशोरी रोते-बिलखते घर पहुंच मामले की पूरी जानकारी अपनी मां को दी.

जानकारी के बाद पीड़िता के अभिभावकों ने राजपुर थाने में आरोपित बिट्टू को नामजद बनाते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म से संबंधित जानकारी पुलिस के संज्ञान में आया है. कांड दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पीड़ित पक्ष आरोपित की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है. पुलिस उक्त गांव में अपनी गश्त तेज करते हुए स्थानीय ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >