JP Nadda Bihar Visit : भाजपा ही कर सकती है बिहार का विकास, जेपी नड्डा ने नीतीश पर साधा निशाना

JP Nadda Bihar Visit Live: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बिहार के वैशाली दौरे पर है. वैशाली के पारू हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया. बिहार में बीजेपी के विपक्षी दल बनने के बाद पहली बार बिहार आये जगत प्रकाश नड्डा का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. वहां से सड़क मार्ग से हाजीपुर गये. हरिहरनाथ मंदिर का पट बंद हो जाने के कारण बिना पूजा के ही वो हाजीपुर के पारू हाई स्कूल के लिए रवाना हो गये.

Live Updates
4:34 PM. 3 Jan 23 4:34 PM. 3 Jan

नड्डा का संबोधन, देखें लाइव

मोदी बिहार का विकास चाहते हैं. बिहार सरकार विकास विरोधी. जमीन के कारण नहीं बन रहा है दरभंगा एम्स. विकास के लिए बिहार में सरकार बदलना होगा. बिहार बदलाव के लिए तैयार. बिहार में लौटा जंगलराज और विकास का रथ रुक चुका है. भाजपा ही बिहार को विकास की राह पर ले जायेगी.

4:34 PM. 3 Jan 23 4:34 PM. 3 Jan

वैशाली पहुंचे जेपी नड्डा, सभा को करेंगे संबोधित 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं. वो वैशाली पहुंच गये हैं. पटना से वैशाली जाने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह फूलों की बारिश की गयी और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया. जेपी नड्डा बीजेपी का झंडा लहराते नजर आए. जेपी नड्डा का हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन फ्लाइट में देरी के कारण उन्हें पहुंचते-पहुंचते एक से भी अधिक हो गये. जब वे हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे, तब तक पट बंद हो चुका था. दोपहर के 12 बजे मंदिर का पट बंद हो जाता है. जेपी नड्डा दर्शन नहीं कर सके. इसके बाद वे तय कार्यक्रम के तहत सोनपुर से हाजीपुर होते हुए वैशाली की ओर निकल गए.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

पटना से वैशाली के लिए रवाना हुए जेपी नड्डा

पटना से जेपी नड्डा वैशाली के लिए चल दिये है. वे कुछ देर बाद वैशाली पहुंच जाएंगे. जेपी नड्डा सड़क मार्ग से वैशाली जा रहे है. इस दौरान वैशाली में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर मंच को फूलों से सजाया गया है. मंच पर नित्यानंद राय, तारकिशोर प्रसाद, मंगल पांडे, रेणु देवी, नवल किशोर यादव और बरुराज विधायक डॉ वरूण कुमार सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके है. वे वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान जेपी नड्डा का संबोधन सुनने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे हुए है.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

जेपी नड्डा वैशाली में एक जनसभा को करेंगे संबोधित

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ गए हैं. वे पटना पहुंच गये है. यहां से सड़क मार्ग होकर वैशाली के लिए चल दिये है. वे कुछ ही देर में वैशाली पहुंच जाएंगे. जेपी नड्डा दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद शाम 5 बजे सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गये है. जेपी नड्डा का स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल समेत अन्य BJP के वरीय नेताओं ने किया.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जेपी नड्डा आज बिहार आ रहे हैं. वैशाली से अपना कार्यक्रम शुरू करेंगे और हर एक लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लोकसभा चुनाव के तैयारी में लग जाएंगे.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

जेपी नड्डा के बिहार दौरे से पहले फिर उठे ये मुद्दे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे से पहले जेडीयू और आरजेडी ने विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को एक बार फिर से जोर -शोर से उठा दिया है. दोनों दलों की तरफ से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल किया गया है.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

12 बजे तक पटना पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 10 बजकर 30 मिनट पर चले है. वे 12 बजे तक पटना पहुंच जाएंगे. इसके बाद वे सड़क मार्ग से हाजीपुर जाएंगे.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे जेपी नड्डा

आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं. दोपहर 2 बजे वह वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद शाम 5 बजे सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

2:48 PM. 3 Jan 23 2:48 PM. 3 Jan

जेपी नड्डा का कार्यक्रम

पटना में जेपी नड्डा का आगमन- मंगलवार को 12 बजे के बाद होगा. इसके बाद वे सड़क मार्ग से हाजीपुर जाएंगे. हाजीपुर में दोपहर करीब 1 बजे सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद हरिहर नाथ मंदिर में पूजा- अर्चना करेंगे. फिर सड़क मार्ग से पटना पहुंचेंगे. इसके बाद पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवना होंगे.

मुख्य बातें

JP Nadda Bihar Visit Live: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बिहार के वैशाली दौरे पर है. वैशाली के पारू हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया. बिहार में बीजेपी के विपक्षी दल बनने के बाद पहली बार बिहार आये जगत प्रकाश नड्डा का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. वहां से सड़क मार्ग से हाजीपुर गये. हरिहरनाथ मंदिर का पट बंद हो जाने के कारण बिना पूजा के ही वो हाजीपुर के पारू हाई स्कूल के लिए रवाना हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >