शादीशुदा महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी

गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर गांव में महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान राजकुमार की (30) वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है.

बिहारशरीफ.

गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर गांव में महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान राजकुमार की (30) वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है. घटना का पता मंगलवार की सुबह चली. घटना के संबंध में मृतका के पति राज कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम दोनों के बीच मामूली सी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी. किसी प्रकार की मारपीट भी नहीं हुई थी. मैं कमरे में सोने चला गया और पत्नी रसोई घर में जाकर बांस में फंदा बना उससे लटक खुदकुशी कर ली. घटना का पता मंगलवार की सुबह चली. जब घर के लोग नींद से उठे,तब पाया कि अनिता फंदे से लटकी हुई है. तत्काल इस बात की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय पुलिस को दी गई. साल 2014 में अनिता की शादी राजकुमार से हुई थी. इस बीच दोनों से पांच बच्चे भी हुए. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है. वहीं इस मामले में गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. इस मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है.

फरारी आरोपित गिरफ्तार

थरथरी.

स्थानीय थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न गांवों से भिन्न भिन्न कांडों के फरार चल रहे आरोपी को थरथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया़ इधर प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर राम ने बताया कि शेखपुरा गांव से इंद्रजीत प्रसाद एवं थरथरी बाजार से विन्देश्वर केवट को गिरफ्तार कर हिलसा न्यायालय को सुपूर्त कर दिया गया़ दोनों काफी दिनों से फरारं चल रहे थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >