मीना बाजार के पास भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की हालत चिंताजनक, प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर

हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर मीना बाजार मानपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से नाजुक हालत देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.

Nalanda Road Accident: हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर मीना बाजार मानपुर गांव के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

घायलों की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगरडीह गांव निवासी बिंदेश्वर रविदास के 30 वर्षीय पुत्र राकेश रविदास, महेंद्र रविदास के 22 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और चम्हेहड़ा गांव निवासी सुनील चौधरी के करीब 22 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है.

हिलसा जाने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, नीरज कुमार और राकेश रविदास बाइक से अपने घर से हिलसा जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान मीना बाजार मानपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. दुर्घटना में दोनों बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, फिलहाल तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में बिना सुरक्षा के टंकी में उतरना पड़ा भारी: जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 की मौत, 1 गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >