बिहारशरीफ में बंद घर से चोरी, 25 हजार नकद समेत चार लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े चोर

Biharsharif News : नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी के बंद घर से चोरों ने 25 हजार नकद और लाखों के गहने उड़ाए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Biharsharif News : बिंद थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में चोरों ने एक स्वास्थ्यकर्मी के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए 25 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाद गांव में भय का माहौल है. पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बिंद थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

ड्यूटी से लौटने पर टूटा मिला घर का ताला

पीड़ित दीपक राज ने बताया कि वह हरनौत पीएचसी में ईएमटी के पद पर कार्यरत हैं. बीते सोमवार को घर में ताला लगाकर वह ड्यूटी के लिए हरनौत चले गए थे. शनिवार, 15 अगस्त की शाम जब वह घर लौटे और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गए, तो घर के तीनों कमरों की कुंडी टूटी हुई मिली. कमरों में रखे तीनों बक्सों के ताले भी टूटे थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था.

सोने के आभूषण और नकदी गायब

पीड़ित ने बताया कि जांच करने पर बक्सों में रखी सोने की चेन, चूड़ी, झुमका, 25 हजार रुपये नकद समेत कई अन्य सामान गायब मिले. उनके अनुसार चोरी की इस घटना में चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

पीछे के रास्ते घर में घुसने की आशंका

दीपक राज ने आशंका जताई कि चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. चोरी की जानकारी मिलने के बाद बिंद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर इसमें शामिल बदमाशों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Read : रजौली में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, 5 साल की मासूम की मौत; दादा गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >