चयनित अभ्यर्थी को डीएम ने नियुक्ति पत्र किया प्रदान

डीएम आरिफ अहसन ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत समाहरणालय परिसर में संचालित पालनाघर के संचालन हेतु क्रेच वर्कर के पद पर चयनित सिंकी कुमारी तथा सहायक क्रेच वर्कर के पद पर चयनित पुष्पा कुमारी को चयन पत्र प्रदान किया गया.

शेखपुरा. डीएम आरिफ अहसन ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत समाहरणालय परिसर में संचालित पालनाघर के संचालन हेतु क्रेच वर्कर के पद पर चयनित सिंकी कुमारी तथा सहायक क्रेच वर्कर के पद पर चयनित पुष्पा कुमारी को चयन पत्र प्रदान किया गया. मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत समाहरणालय परिसर स्थित पालनाघर का संचालन महिला विकास निगम द्वारा किया जा रहा है. जिसमें समाहरणालय में कार्यरत महिलाएं जिनके पास अपने 5 वर्ष अथवा उससे कम उम्र के बच्चों के देख-रेख करने वाला घर में कोई नहीं है,उनका निबंधन करा सकते हैं.पालनाघर योजना का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के 5 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे को कार्यालय अवधि में डे-केयर की सुविधा उपलब्ध कराना है. जिससे कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों की आवश्यक मातृत्व संबंधी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए अपने कार्यालय कार्य सही तरीके से संपन्न कर सकें. कार्यालय अवधि के दौरान 5 वर्ष तक के बच्चों जिन्हें दिन के दौरान अपने घर से दूर देखभाल और पर्यवेक्षण की जरूरत होती है को सामूहिक देखभाल प्रदान किया जाता है. इसके साथ ही बच्चों को प्री स्कूल हेतु तैयार भी किया जाता है. समाहरणालय परिसर स्थित पालनाघर की समय अवधि सामान्यतः प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9:15 से 6:30 शाम तक होगी. आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय के बाद लाभार्थी माता जब तक अपने बच्चों को अपने साथ लेकर नहीं चले जाते, तब तक पालना घर बंद नहीं किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >