सिलाव की महादलित बस्ती में बीडीओ ने की बैठक, 18 बच्चों को बांटे जन्म प्रमाण पत्र

सिलाव प्रखंड के सूरजपुर गांव की महादलित बस्ती में बीडीओ प्रहलाद कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान 18 बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र भी बांटे गए.

Birth Certificate: सिलाव प्रखंड क्षेत्र के नालंदा नगर पंचायत अंतर्गत सूरजपुर गांव के वार्ड संख्या-7 स्थित लक्ष्मीपुर महादलित बस्ती में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य महादलित परिवारों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाना था.

इस दौरान बीडीओ ने बस्ती के लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महादलित परिवारों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. पात्र परिवार आवश्यक कागजात तैयार रखें और योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें.

18 बच्चों को मिला जन्म प्रमाण पत्र

बैठक के दौरान 18 बच्चों के बीच जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. जन्म प्रमाण पत्र मिलने के बाद बच्चों के अभिभावकों में खुशी देखी गयी.

बीडीओ ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के जन्म का पंजीकरण समय पर कराना जरूरी है. इससे स्कूल में नामांकन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आगे परेशानी नहीं होती है.

बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील

बीडीओ ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षा से ही बेहतर बनाया जा सकता है. अभिभावक बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें. साथ ही शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही.

ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

बीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी होने पर ही लोग उसका सही तरीके से लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग या प्रखंड कार्यालय से संपर्क करने की अपील की.

बैठक में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. बीडीओ ने समस्याओं के नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्रामीण, बच्चे और महादलित बस्ती के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

दिलीप कुमार ने वर्ष 1990 में पत्रकारिता की शुरुआत की. वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. नालंदा के सिलाव समेत आसपास के प्रखंडों से रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >