शेखपुरा जिले में तेज आंधी-पानी से मिट्टी के घर पर गिरा पेड़, परिवार बाल-बाल बचा

Sheikhpura News: अरियरी प्रखंड क्षेत्र की कसार पंचायत अंतर्गत कसार गांव में मध्य रात्रि आई तेज आंधी और बारिश से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया हैं. गांव निवासी बालमुकुंद यादव के मिट्टी के घर पर अचानक एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर पड़ा, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं.

Sheikhpura News: (प्रदीप कुमार)शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र की कसार पंचायत अंतर्गत कसार गांव में मध्य रात्रि आई तेज आंधी और बारिश से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया हैं. गांव निवासी बालमुकुंद यादव के मिट्टी के घर पर अचानक एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर पड़ा, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं.

तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ टूटकर सीधे घर पर गिर गया

हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस हिस्से पर पेड़ गिरा, वहां उस समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. इस कारण सभी लोग बाल-बाल बच गए. घटना में घर में रखा सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रोहित राज ने बताया कि बालमुकुंद यादव का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और पेड़ के नीचे ही उनका घर बना हुआ था.

तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ टूटकर सीधे घर पर गिर गया हैं. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा और सहायता देने की मांग की है. गांव में घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >