शेखपुरा में तीन साल से अधूरी पड़ी खांडपर पहाड़ी की सड़क, डिजाइन की गलती और ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे खांडपर पहाड़ी की अधूरी सड़क परियोजना के सामने दम तोड़ते नजर आ रहे हैं. पहाड़ी चोटी तक पहुंचने के लिए शुरू किया गया सड़क निर्माण तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है. अब स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने निर्माण कार्य में तकनीकी त्रुटि और ठेकेदार की मनमानी का आरोप लगाया है.

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे खांडपर पहाड़ी की अधूरी सड़क परियोजना के सामने दम तोड़ते नजर आ रहे हैं. पहाड़ी चोटी तक पहुंचने के लिए शुरू किया गया सड़क निर्माण तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है. अब स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने निर्माण कार्य में तकनीकी त्रुटि और ठेकेदार की मनमानी का आरोप लगाया है.

2023 में शुरू हुआ था सड़क निर्माण

खांडपर पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था. लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सड़क अधूरी पड़ी है. इस कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

गलत डिजाइन बनी सबसे बड़ी समस्या

स्थानीय समाजसेवी गुड्डू कुमार ने बताया कि सड़क का डिजाइन तकनीकी रूप से गलत तैयार किया गया है. सड़क को काफी खड़ी ऊंचाई में बनाया गया है, जिससे पैदल और वाहन दोनों के लिए पहाड़ी पर चढ़ना जोखिम भरा हो गया है. उन्होंने कहा कि सड़क को अधिक सुगम और सुरक्षित तरीके से भी बनाया जा सकता था.

आपत्ति के बाद रोक दिया गया निर्माण कार्य

समाजसेवियों के अनुसार सड़क के गलत डिजाइन को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी. लेकिन डिजाइन सुधारने के बजाय निर्माण कार्य ही रोक दिया गया. नतीजा यह हुआ कि सड़क अधूरी रह गई और लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती गईं.

बारिश में लोगों के घरों तक पहुंच जाता है मोरंग

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पहाड़ काटने से निकला मोरंग बारिश के दिनों में बहकर घरों तक पहुंच जाता है. इसके कारण आसपास के लोगों को काफी दिक्कत होती है. वहीं अधूरी सड़क के कारण पहाड़ी पर चढ़ना भी मुश्किल हो गया है.

डीएम के निरीक्षण के बाद भी नहीं बदली स्थिति

करीब 10 दिन पहले डीएम शेखर आनंद के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था और कार्रवाई का आश्वासन दिया था. लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है.

सांसद और विधायक से लगाई कार्रवाई की गुहार

स्थानीय युवा समाजसेवियों ने जमुई सांसद अरुण भारती, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी और डीएम शेखर आनंद से जल्द हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है.

Also Read : बेगूसराय कोर्ट परिसर में अब मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, महिलाओं, दिव्यांगों और बच्चों के लिए बनेंगे अलग शौचालय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >