बिहारशरीफ में छात्राओं और महिलाओं के लिए खास पहल, 31 जुलाई से सीखेंगी आत्मरक्षा के आधुनिक तरीके

बिहारशरीफ में रोटरी क्लब ऑफ तथागत द्वारा 31 जुलाई से महिलाओं और छात्राओं के लिए तीन दिवसीय मुक्कामार आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

BiharSharif News : बिहारशरीफ में छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ ने रेड ब्रिगेड के सहयोग से इस पहल की शुरुआत की है. कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

महिलाओं की आत्मरक्षा के प्रति जागरूक

छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ द्वारा तीन दिवसीय "मुक्कामार" आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

31 जुलाई से शुरू होगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण

आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा. प्रशिक्षण का आयोजन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सेंट जोसेफ अकादमी, खंदकपर में किया जाएगा.

एसपी भारत सोनी होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा जिले के शिक्षाविद, समाजसेवी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी.

आत्मरक्षा के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास

आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है. इसके साथ ही उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाना है.

महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास

रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ के अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार लोहानी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

अधिक से अधिक महिलाओं से भाग लेने की अपील

क्लब के सचिव डॉ. नीरज कुमार ने छात्राओं और महिलाओं से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में मदद करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >