पीएमइजीपी योजना के कार्यों की हुई समीक्षा

जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एवं बैंकर्स के साथ बैठक आयोजित की गयी.

शेखपुरा. जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एवं बैंकर्स के साथ बैठक आयोजित की गयी. जिसमें पीएमइजीपी और पीएमएफएमइ और पीएम विश्वकर्मा योजना अंर्तगत वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्यों की समीक्षा की गयी.उनके द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल-169 लाभुकों को पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने हेतु जिले के विभिन्न बैंकों के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की गयी. इसके साथ ही यह भी बताया गया कि शेखपुरा जिला अधिक से अधिक लघु उद्योगों की स्थापना हो सके इस दिशा में वे अग्रसर हैं. साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत भी अधिक से अधिक लोग लाभांवित हो सके इस दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करते स्टेज-वन से प्राप्त सभी आवेदनों को स्टेज- थ्री में अग्रसारित कर दिया गया. आयोजित बैठक में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक के साथ सभी बैंक के प्रबंधक एवं जिला उद्योग केन्द्र, के पदाधिकारी उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >