राजगीर में मंदिर में चोरी के लिए घुसे दो युवक, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Nalanda News : मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर निवासी अमरदीप पासवान के 24 वर्षीय पुत्र पिंटू पासवान तथा नरेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र श्रवण पासवान के रूप में हुई है.

राजगीर से राम विलास की रिपोर्ट
Nalanda News : राजगीर थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के समीप चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर निवासी अमरदीप पासवान के 24 वर्षीय पुत्र पिंटू पासवान तथा नरेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र श्रवण पासवान के रूप में हुई है.

पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ा

जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि झुनकिया बाबा मंदिर के पास दो युवकों को चोरी के आरोप में पकड़कर स्थानीय लोगों द्वारा पीटा जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गंभीर हालत में अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

पुलिस घालयों को अस्पताल लेकर गयी

मृतक पिंटू पासवान की मां सरोज देवी ने बताया कि देर रात गांव के कुछ लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली. जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले जा चुकी थी. उन्होंने बताया कि पिंटू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और पांच भाइयों तथा तीन बहनों में सबसे बड़ा था. वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था.

आरोपियों पर होगी कार्रवाई

‘घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को निकालकर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’भारत सोनी, पुलिस पदाधिकारी

इस संबंध में राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >