नालंदा : जदयू नगर परिषद राजगीर की नई कमेटी गठित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

राजगीर जदयू नगर परिषद की नई कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें 31 सदस्य शामिल हैं. इस विस्तार का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है. नवनियुक्त पदाधिकारी एनडीए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं.

Rajgir JDU Nagar Committee : जदयू नगर परिषद, राजगीर का सांगठनिक विस्तार गुरुवार को बैठक आयोजित कर किया गया. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार पाण्डेय ने की. उन्होंने कहा कि राजगीर में जदयू को और मजबूत बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की जो गाथा लिखी गई है, उसे एनडीए सरकार आगे बढ़ा रही है. कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उसका लाभ दिलाएं.

मंच संचालन और कमेटी का गठन

इस कार्यक्रम का मंच संचालन उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया. संगठन विस्तार के तहत पांच उपाध्यक्ष, दस महासचिव, दस सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी और एक प्रवक्ता समेत कुल 31 सदस्यीय नगर कमेटी का गठन किया गया.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

बैठक में शामिल प्रमुख नेता और गणमान्य

इस अवसर पर जदयू प्रदेश नेत्री मीरा कुमारी, वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश भगत, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य निराला बाबा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुधीर कुमार पटेल, पीटू पासवान, पूर्व प्रमुख जितेंद्र राजवंशी, रामाशीष चौधरी, कुंदन कुमार, विकास कुमार सिंह, अभय सिंह, मनोज पाण्डेय, सुरेश शर्मा, सिद्धू मोदी, नीरज कुमार, श्याम बाबू नीरज, उर्मिला देवी, स्वीटी गुप्ता सहित अन्य लोग कमेटी में शामिल किए गए हैं.

नवनियुक्त पदाधिकारियों का संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एनडीए सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >