आजादी के जश्न में सराबोर रहा राजगीर, सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक लहराया तिरंगा

Biharsharif News : राजगीर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया. शहर से लेकर गांव तक सरकारी और निजी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया और देशभक्ति का माहौल रहा.

Biharsharif News : राजगीर आजादी के जश्न और देशभक्ति के रंग में मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर पूरी तरह सराबोर रही. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर से लेकर गांवों तक, सरकारी और गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ विभिन्न चौक-चौराहों पर भी शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई. जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और मिठाइयां बांटकर लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

अनुमंडल कार्यालय में आयोजित हुआ मुख्य समारोह

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया. यहां अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा. विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में भी उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया.

नालंदा विश्वविद्यालय समेत प्रमुख संस्थानों में फहराया गया तिरंगा

नालंदा विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी, बिहार खेल विश्वविद्यालय और राज्य खेल अकादमी में कुलपति शिशिर सिन्हा, नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह और नालंदा खुला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया. राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. इसी तरह जू सफारी में निदेशक राम सुंदर एम, नगर परिषद में सभापति जीरो देवी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य विवेक किशोर और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

स्कूलों और कॉलेजों में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह

पीटीजेएम कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अमरदीप कुमार उपाध्याय, डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में डॉ. राजीव रंजन, पीटीजेएम सरस्वती विद्या मंदिर में प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा, ऑल सेंट्स स्कूल में निदेशक राजेश नंदन और नालंदा पब्लिक स्कूल में निदेशक सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया. केरला पब्लिक स्कूल में प्राचार्या बिंदु पी. कुरियाकोस और निभा फार्मेसी कॉलेज में सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया. विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह देखा गया.

चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लहराया तिरंगा

शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और चौक-चौराहों पर भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही. आकाशीय रज्जु पथ पर रोपवे मैनेजर दीपक कुमार, सब्जी मंडी में वार्ड पार्षद महेंद्र यादव, जयप्रकाश चौक पर प्रांतीय युवा राजद नेता गोलू यादव, वाटर पार्क में निदेशक आशीष कुमार जैन और पटेल चौक पर रामकृष्ण प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया.

सरकारी कार्यालयों और पंचायत भवनों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जदयू नगर परिषद कार्यालय में नगर अध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय, अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. गौरव, पीएचईडी कार्यालय में सहायक अभियंता अमरुद्दीन अंसारी और लोदीपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया इंदु देवी ने तिरंगा फहराया. सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श मॉडल प्लस टू विद्यालय, बेलदार बिगहा में प्राचार्य संजू कुमारी, मेयार पैक्स कार्यालय में अध्यक्ष अरुण कुमार चंचल तथा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक शशिभूषण सिन्हा ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

दिनभर बना रहा देशभक्ति का माहौल

पूरे राजगीर में दिनभर देशभक्ति गीतों, भारत माता के जयघोष और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में लगाए गए नारों से उत्सवी माहौल बना रहा. लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता तथा गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया.

Also Read : रजौली में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, 5 साल की मासूम की मौत; दादा गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >