अस्थावां में तीस हजार नगद समेत पांच लाख की संपत्ति चोरी

अस्थावां थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में एक बंद पड़े घर से बदमाशों ने तीस हजार नगद समेत पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली.

बिहारशरीफ. अस्थावां थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में एक बंद पड़े घर से बदमाशों ने तीस हजार नगद समेत पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. इस घटना का गृहस्वामी को तब पता चला, जब वह अपने घर पहुंचा. इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी अवनीत रजक ने बताया कि वह बिहारशरीफ में पिता का इलाज करवा रहा था. इसलिये घर में कोई सदस्य नहीं रहने के कारण ताला लगा हुआ था. चोरी के बाद घर के कमरे का कुंडी टूटा हुआ मिला है. कमरे में रखे आलमीरा का दरवाजा व लॉकर टूटा हुआ पाया गया. आलमीरा में रखे सोने व चांदी के गहने गायब पाये गये. घटना की सूचना पीड़ित गृहस्वामी द्वारा अस्थावां थाना पुलिस को दी गयी है. वहीं इस घटना के बाद गांव में चोरों का भय बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >