नालंदा : हरनौत में पीएम सूर्य घर योजना शिविर, रूफटॉप सोलर और मुफ्त बिजली की जानकारी लेने उमड़ी भीड़

PM Surya Ghar Yojana : नालंदा के हरनौत में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में नागरिकों को योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जिससे बिजली बिल में बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों संभव हैं.

PM Surya Ghar Yojana : नालंदा के हरनौत बाजार में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

लोगों को योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई.

कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही दस्तावेज जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई. लोगों का कहना था कि महंगी बिजली से राहत और पर्यावरण संरक्षण दोनों इस योजना से संभव है.

Also Read: नालंदा में मैजिक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत; गराई बिगहा गांव के पास हुआ हादसा

इंजीनियरों द्वारा योजना की बारीकियों की जानकारी

शिविर में उपस्थित सहायक अभियंता और कनीय अभियंता ने लोगों को योजना के उद्देश्य के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार रूफटॉप सोलर प्रणाली की स्थापना पर सीधी सब्सिडी दे रही है.

सोलर प्लेट की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

इससे घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में भारी बचत की जा सकती है. अधिकारियों ने आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और पीएम सूर्य घर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी भी दी. शिविर स्थल पर ही तकनीकी सहायता देकर इच्छुक उपभोक्ताओं के आवेदन कराए गए.

जिले भर में चल रहा है जागरूकता अभियान

जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों और बाजार क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़कर उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाना है.

Also Read- पटना: नगर निगम की बैठक में सफाईकर्मियों की 3 मांगों पर बनी सहमति, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

जिला प्रशासन, नालंदा ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं. अपने घरों पर रूफटॉप सोलर लगवाकर न सिर्फ बिजली बिल में बचत करें, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी भागीदारी निभाएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >