नालंदा में हत्या के बाद जमीन में दफन कर दिया युवक का शव, 12 घंटे में खुलासा; डेढ़ किमी दूर खंधा से बरामद

बिहार के नूरसराय में एक युवक की निर्मम हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया गया था. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है.

बिहारशरीफ. नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव में हत्या कर शव को जमीन में गाड़कर छिपाने के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर मृतक का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर साधू सिंह के बोरिंग के पास खंधा में जमीन खोदकर बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

विधि व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि 20 सितंबर की देर रात सूचना मिली थी कि पपरनौसा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल तत्काल पपरनौसा गांव पहुंचा और मामले की जांच शुरू की.

महिला की निशानदेही पर बरामद हुआ शव

जांच के दौरान पुलिस ने पपरनौसा गांव निवासी बजरंगी की पत्नी मछुली देवी से पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर इस्लामपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठ बिगहा निवासी राजन मांझी के 45 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मांझी का शव जमीन में गड़ा हुआ मिला.

दंडाधिकारी और नूरसराय अंचलाधिकारी के निर्देश पर जमीन की खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया गया. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करायी गयी. घटनास्थल का वैज्ञानिक जांच दल से भी निरीक्षण कराया गया.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले में नूरसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मछुली देवी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

छापामारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापामारी दल में नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार पुरी, सभ्या कुमारी, ब्रिजनंदन प्रसाद गुप्ता, मुन्ना कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सत्य प्रकाश पाल सहित नूरसराय थाना के पुलिस बल और चौकीदार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमर वर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >