नालंदा में लूट के पांच घंटे बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और एटीएम कार्ड बरामद

नालंदा पुलिस ने तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का महज़ पांच घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई 10 हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है.

Nalanda Robbery Case : बिहारशरीफ के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का नालंदा पुलिस ने महज पांच घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई 10 हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम कार्ड तथा वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा होने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पीड़ित के आवेदन और तकनीकी साक्ष्यों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को मानसिंगपुर गांव निवासी नितीश कुमार ने तेल्हाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर लूट की शिकायत दर्ज कराई थी. आवेदन के आधार पर तेल्हाड़ा थाना कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया.

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी

जांच के दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय चौकीदार की पहचान के आधार पर पुलिस ने मनोहर बिगहा गांव निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार, 20 वर्षीय संजीव कुमार तथा 24 वर्षीय आकाश कुमार उर्फ जौमी दादा को गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से वादी से लूटे गए 10 हजार रुपये एवं दो एटीएम कार्ड बरामद किए गए.

वाहन बरामदगी और आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल वाहन संख्या बीआर 21 एएल 7278 भी छापेमारी कर बरामद कर लिया गया. वाहन को जब्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त किया गया है.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार के विरुद्ध तेल्हाड़ा थाना में वर्ष 2024 का एक मामला दर्ज है. वहीं, आकाश कुमार उर्फ जौमी दादा के विरुद्ध भी तेल्हाड़ा थाना में वर्ष 2019 का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है.

पुलिस टीम का गठन और छापेमारी

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई की और महज पांच घंटे में लूटकांड का उद्भेदन कर दिया. इस कार्रवाई में तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष पुअनि अजीत कुमार टिंकू, पुअनि अनिकेश कुमार बिट्टू, पुअनि विजय कुमार सहित तेल्हाड़ा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >