नालंदा में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर शव को रखकर किया प्रदर्शन

Nalanda Road Accident : नालंदा जिला के एकंगरसराय इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित अमनारखास गाँव के समीप मंगलवार की रात्रि एक अज्ञात वाहन ने अमनारखास गाँव निवासी 51 वर्षीय गणेश बिन्द को कुचल दिया. जिससे वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी गणेश बिन्द को अचेतावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकंगरसराय में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

Nalanda Road Accident : (विनोद कुमार) नालंदा जिला के एकंगरसराय इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित अमनारखास गाँव के समीप मंगलवार की रात्रि एक अज्ञात वाहन ने अमनारखास गाँव निवासी 51 वर्षीय गणेश बिन्द को कुचल दिया. जिससे वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गये.

जख्मी गणेश बिन्द को अचेतावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकंगरसराय में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

मुख्य सड़क पर शव को रखकर मुआवजे की मांग

बुधवार को अहले सुबह आक्रोशित लोगों ने एकंगरसराय इस्लामपुर मुख्य मार्ग अमनारखास गाँव के समीप मुख्य सड़क पर शव को रखकर करीब दो घन्टे तक सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करते रहे.

सड़क जाम की सूचना मिलते ही एकंगरसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार,अनि निर्मल सिंह सअनि नागेन्द्र कुमार,सीओ विवेक कुमार दलबल के साथ अमनारखास गाँव पहुँचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाया गया.

थानाध्यक्ष ने परिजनों के बारे में क्या बताया?

थानाध्यक्ष अनिल कुमार एवं सीओ विवेक कुमार ने पीड़ित परिजनों एवं उतेजित लोगों को आस्वस्त कराया कि सरकारी नियमानुकूल मृतक के परिजन को जो भी लाभ मिलेगा उसे दिलाने में भरपूर सहयोग किया जायेगा.

अमनारखास पंचायत के मुखिया रूबी देवी ने मुख्यमंत्री कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3 हजार रुपये नगद मृतक के परिजन को दिया.सड़क जाम से मुख्य मार्ग पर बड़े-छोटे वाहनों की लम्बी कतारे लग गई थी.

कीर्तन भजन से पैदल घर आ रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया

घटना के सम्बंध में लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि गाँव के देवी मंदिर प्रांगण में कीर्तन-भजन हो रहा था,उसी कीर्तन भजन को देखकर गणेश बिन्द पैदल अपने घर आ रहे थे. कि एकंगरसराय इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया.

जिसमे वे गम्भीर रूप से जख्मी हो कर अचेतावस्था में सड़क पर गिर पड़े.लोगों ने आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकंगरसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक ने गणेश बिन्द को मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.मृतक के दो पुत्र हैं, जिसमें छोटे पुत्र नंदलाल कुमार पूरे शरीर से विकलांग है. परिजनों का भरण पोषण गणेश बिन्द के सहारे होता था.

अब एक विधवा और दो बच्चे जिसमे एक विकलांग पुत्र का भरण पोषण कैसे होगा. ये बात की चर्चा लोगों के बीच हो रही है.

Also Read: शेखपुरा में महिला स्वच्छचता कर्मी हत्याकांड 8 दिन बाद भी एक पहेली, पुलिस जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >