नालंदा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, घायलों का इलाज जारी

Nalanda Road Accident: नालंदा जिले के भागनबीघा थाना इलाके के पचासा मोड़ के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी है. हादसे में दो एएनएम छात्राओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है.

Nalanda Road Accident 🙁सुनील कुमार) नालंदा जिले के भागनबीघा थाना इलाके के पचासा मोड़ के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो एएनएम छात्राएं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई है.

घायल की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार अनुपमा कुमारी, नेहा कुमारी और अनुपमा कुमारी के पति आशीष कुमार बाइक से बुद्धा डेंटल कॉलेज जा रहे थे. बताया जा रहा है कि आशीष कुमार अपनी पत्नी अनुपमा कुमारी और उनकी सहेली नेहा कुमारी को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान भागन बाजार थाना क्षेत्र के पचासा मोड़ के समीप पटसन के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

पुलिस ने क्या बताया?

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गएहै. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया है. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है. तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक यातायात भी काफी प्रभावित रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >