नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में नामांकन शुरू, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र 10 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. महिलाओं के लिए विशेष छूट भी उपलब्ध है.

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इच्छुक अभिभावकों और विद्यार्थियों से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि निर्धारित की है.

नामांकन केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.nou.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा. कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य वेबसाइट अथवा अनाधिकृत लिंक के माध्यम से किए गए आवेदन के लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा.

दूरस्थ शिक्षा से रोजगारोन्मुखी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना मुख्य उद्देश्य

कुलपति ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा पद्धति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है.

इसी लक्ष्य के अनुरूप कला, विज्ञान, वाणिज्य, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, कंप्यूटर अनुप्रयोग, गणित, भूगोल, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, संस्कृत, उर्दू तथा प्रबंधन सहित अनेक विषयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.

स्नातकोत्तर डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और व्यावसायिक पाठ्यक्रम उपलब्ध

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, योगिक स्टडीज, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद, मानव संसाधन प्रबंधन, सूचना एवं जनसंपर्क तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार जैसे स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी नामांकन लिया जा रहा है.

इसके अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, मगही, पाली एवं प्राकृत भाषा के प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं. बीसीए, बीएलआईएस, एमएलआईएस, एमसीए, एमजेएमसी एवं एमकॉम जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी विश्वविद्यालय की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं.

महिलाओं को नामांकन शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट

प्रो. रवींद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रम कुलाधिपति कार्यालय एवं यूजीसी (डीईबी) से मान्यता प्राप्त हैं.

महिलाओं को सभी पाठ्यक्रमों के नामांकन शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष रियायत प्रदान की जा रही है, ताकि अधिकाधिक छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ा जा सके.

उन्होंने कहा कि समय पर नामांकन, समय पर परीक्षा आयोजित करना तथा समय पर परीक्षा परिणाम प्रकाशित करना नालंदा खुला विश्वविद्यालय की विशिष्ट पहचान रही है. इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र नियमित बना रहता है.

जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर और संपर्क विवरण जारी

विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि नामांकन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9341508577 एवं 9341508580, व्हाट्सएप नंबर 9341508579, ई-मेल nou@nou.ac.in तथा आधिकारिक वेबसाइट www.nou.ac.in का उपयोग कर सकते हैं.

विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन कर अपना नामांकन सुनिश्चित करने की सलाह दी है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक विरोध के बीच चाकन्द में पुलिस अलर्ट, डीएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramvilas prasad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >