नालंदा में जनता दरबार में DM ने सुनीं 33 समस्याएं, भ्रष्टाचार और भूमि विवादों पर दिए सख्त निर्देश

Nalanda News : नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शनिवार को आयोजित दैनिक जनता दरबार में 33 फरियादियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Nalanda News : (कंचन कुमार) नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शनिवार को आयोजित दैनिक जनता दरबार में 33 फरियादियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

अवैध वसूली का विरोध करने पर निलंबन की शिकायत, जांच के आदेश

जनता दरबार में एक शिक्षक ने विद्यालय में अवैध वसूली का विरोध करने पर बिना कारण निलंबित किए जाने और शुद्धि पत्र जारी होने के बावजूद बहाली नहीं होने की शिकायत की. मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, निगरानी समिति करेगी जांच

जोरारपुर गांव के एक आवेदक ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी बिना पैसे लिए कोई कार्य नहीं करते हैं. इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला निगरानी समिति को जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

भूमि विवाद और अतिक्रमण मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश

रैयती भूमि पर अवैध कब्जा, हिस्से की जमीन पर निर्माण रोकने, दाखिल-खारिज पर रोक लगाने तथा गैरमजरूआ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जैसी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने भूमि विवादों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया.

गलत भूमि मापी और हाई स्कूल संचालन की मांग पर भी कार्रवाई

इस्लामपुर बाईपास सड़क निर्माण योजना में गलत भूमि मापी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए. वहीं अस्थावां प्रखंड के मलावा गांव में हाई स्कूल की पढ़ाई स्थानीय विद्यालय भवन में शुरू कराने की मांग पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

मालगुजारी रसीद और अन्य शिकायतों के समाधान पर जोर

इस्लामपुर प्रखंड में बिना पैसे मालगुजारी रसीद नहीं काटने की शिकायत सहित अन्य जन समस्याओं पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

Also Read : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने की फायरिंग, बेगूसराय पुलिस जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >