नालंदा में अब डेंटल अस्पताल में मिलेगा फिजियोथेरेपी इलाज, दवा और एक्सरसाइज से पुराने दर्द में भी राहत

Nalanda News : नालंदा जिले के रहुई प्रखंड स्थित भागनविगहा-पैठना डेंटल अस्पताल में अब फिजियोथेरेपी इलाज की सुविधा शुरू हो गई है. यहां आधुनिक मशीनों और एक्सरसाइज के जरिए मरीजों का इलाज किया जा रहा है. खास बात यह है कि लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों को भी कम दिनों में राहत मिलने लगी है.

Nalanda News : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के रहुई प्रखंड स्थित भागनविगहा-पैठना डेंटल अस्पताल में अब फिजियोथेरेपी इलाज की सुविधा शुरू हो गई है. यहां आधुनिक मशीनों और एक्सरसाइज के जरिए मरीजों का इलाज किया जा रहा है. खास बात यह है कि लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों को भी कम दिनों में राहत मिलने लगी है.

13 आधुनिक मशीनों से हो रहा इलाज

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राज किशोर राजू ने बताया कि फिजियोथेरेपी विभाग में 13 प्रकार की आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. इनमें वैक्स बाथ थेरेपी, शॉर्ट वेव डायथेरमी, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, लेजर थेरेपी मशीन, इन्फ्रा रेड लैंप, डिजिटल ट्रैक्शन मशीन, स्टेटिक्स साइकिल, ट्रेडमिल और अन्य उपकरण शामिल हैं.

मरीजों को कम दिनों में मिल रही राहत

अस्पताल में इलाज करा रहे कई मरीजों ने बताया कि निजी अस्पतालों और बड़े शहरों में इलाज कराने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली थी. लेकिन यहां दवा और एक्सरसाइज के जरिए काफी सुधार हुआ है.

8 साल पुराने दर्द में मिला आराम

धमौली विगहा की सैला देवी ने बताया कि वे पिछले 8 साल से जोड़ों और कमर दर्द से परेशान थीं. कई निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद आराम नहीं मिला. लेकिन डेंटल अस्पताल में 8 दिन इलाज कराने के बाद उन्हें करीब 60 प्रतिशत राहत मिली है.

लाखों खर्च के बाद भी नहीं मिला था फायदा

धमासंग गांव की सुषमा देवी ने बताया कि निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान करीब एक लाख रुपये खर्च हो गए थे, फिर भी गर्दन का दर्द ठीक नहीं हुआ. यहां 6 से 7 दिन दवा और एक्सरसाइज के बाद 80 प्रतिशत आराम महसूस हो रहा है.

जल्द शुरू होगी ऑपरेशन की सुविधा

अधीक्षक डॉ. राज किशोर राजू ने बताया कि अगले महीने से अस्पताल में हर्निया, अपेंडिक्स, हाइड्रोसिल और सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू की जाएगी. इससे आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी.

हर मरीज को दिया जा रहा विशेष समय

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमर कुमार ने बताया कि मरीजों की समस्या को समझकर दवा के साथ एक्सरसाइज कराई जाती है. हर मरीज पर 30 से 35 मिनट तक समय दिया जाता है, जिससे मरीजों में जल्दी ठीक होने का उत्साह बढ़ता है.

Also Read : नवादा में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पतालों में बढ़े मरीज, स्कूली बच्चों का हाल बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >