नालंदा : हर घर तिरंगा रैली के बाद अस्थावां पहुंचीं DM, BDO-CO कार्यालय का किया निरीक्षण; लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

नालंदा की डीएम उदिता सिंह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रशासनिक सक्रियता तेज कर दी है. 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने अस्थावां प्रखंड का दौरा किया. विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए.

Nalanda DM Udita Singh Inspection : स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले नालंदा में प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गयी है. गुरुवार को डीएम उदिता सिंह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर दिन की शुरुआत की और इसके बाद अस्थावां प्रखंड का दौरा किया.

उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांवों की समस्याएं सुनीं, प्रखंड व अंचल कार्यालयों का निरीक्षण कर लंबित मामलों की स्थिति परखी तथा अधिकारियों के साथ अनुमंडल स्तरीय समन्वय बैठक की.

तिरंगा यात्रा में शामिल डीएम उदिता सिंह और अन्य अधिकारी

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विभागीय तालमेल को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डीएम के लगातार निरीक्षण से स्पष्ट संदेश गया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और आम लोगों से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

श्रम कल्याण केंद्र से कारगिल चौक तक गूंजे देशभक्ति के नारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति का माहौल बनाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत साइकिल रैली निकाली गयी. कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित रैली में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शुरू हुई रैली कारगिल चौक तक पहुंची. तिरंगा हाथों में लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया. डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

अस्थावां में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

रैली के बाद डीएम उदिता सिंह अस्थावां प्रखंड के क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचीं. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति देखी.

बैठक को संबोधित करतीं डीएम उदिता सिंह

अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और आम लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय धरातल पर काम सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सुबह करीब 10:30 बजे डीएम ने अस्थावां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इसमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए. डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं के बारे में सीधे जानकारी ली.

सड़क, पेयजल, बिजली और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

Also Read : पटना से भोजपुर स्कूल जा रहे शिक्षक की बाइक से टकराई नीलगाय, हादसे में गंभीर रूप से घायल

बीडीओ-सीओ कार्यालय पहुंचीं डीएम, फाइलों और लंबित मामलों की जांच

इसके बाद डीएम ने अस्थावां के प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने बीडीओ और सीओ कार्यालय में सरकारी अभिलेखों व फाइलों के रखरखाव की स्थिति देखी. दाखिल-खारिज, म्यूटेशन समेत आम लोगों से जुड़े आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की.

उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों के कारणों की जानकारी लेते हुए समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. कार्यालयों में आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इस पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

अनुमंडल स्तरीय बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर जोर

दौरे के अंतिम चरण में अस्थावां में बिहारशरीफ अनुमंडल स्तरीय समन्वय बैठक हुई. इसमें बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी, अस्थावां के बीडीओ सहित जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल हुए.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई. डीएम ने अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करने तथा किसी भी स्थिति में आपसी समन्वय बनाये रखने का निर्देश दिया.

प्रशासनिक कामकाज में सुस्ती पर सख्त संदेश

जिला गोपनीय शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, दिनभर के इस व्यस्त कार्यक्रम के अलावा जिले में कोई अन्य धरना, प्रदर्शन या बाहरी बैठक प्रस्तावित नहीं थी.

डीएम के लगातार निरीक्षण और समीक्षा से प्रशासनिक महकमे में स्पष्ट संदेश गया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में किसी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी. साथ ही आम लोगों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में लापरवाही पर भी प्रशासन की नजर रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >