नालंदा में जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां , जांच में जुटी पुलिस

Nalanda Crime News: नालंदा जिले के सिलाव थाना इलाके में स्थित पुरानी भुई रोड में शनिवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद आसपास के कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं. पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी.

Nalanda Crime News:(दिलीप कुमार) नालंदा जिले के सिलाव थाना इलाके में स्थित पुरानी भुई रोड में शनिवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया.

घटना के बाद आसपास के लोग भयभीत होकर अपने-अपने घरों और दुकानों में दुबक गए. जबकि कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया है. इसी दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं है. गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सहमे नजर आए.

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय सिलाव थाना को दी गई, लेकिन लोगों का आरोप है कि थाना पुलिस मौके पर पहुंचने में देर कर रही थी.

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी नालंदा पुलिस अधीक्षक भरत सोनी, राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार तथा इंस्पेक्टर संजय कुमार को दी. सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. जबकि पुलिस गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: शेखपुरा में तेज आंधी के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि से भारी नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >