नालंदा में पत्नी से विवाद के बाद रेलवे कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच जारी

Nalanda Crime News : घटना नालंदा जिला के लहेरी थाना इलाके के रामचंद्रपुर रेहटपर मोहल्ले में पत्नी से विवाद के बाद एक रेलवे कर्मी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के बलचन बिगहा गांव निवासी राघवेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह रेलवे में तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग आरा में थी.

Nalanda Crime News : (सुनील कुमार) घटना नालंदा जिला के लहेरी थाना इलाके के रामचंद्रपुर रेहटपर मोहल्ले में पत्नी से विवाद के बाद एक रेलवे कर्मी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के बलचन बिगहा गांव निवासी राघवेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह रेलवे में तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग आरा में थी.

घटना पर परिजनों ने क्या बताया?

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हुई थी. इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो उन्हें फंदे से लटका पाया. आनन-फानन में नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

पुलिस ने क्या बताया?

सूचना मिलने पर लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: भीषण गर्मी से तप रहा नालंदा, मलमास मेला और खरीफ खेती पर संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >