घर लौट रहे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव में अधेड़ की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.

मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव में हुई घटना हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मचा कोहराम बिहारशरीफ. मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव में अधेड़ की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक रामाश्रय पांडेय का 50 वर्षीय पुत्र जयंत पांडे थे. परिजनों ने बताया कि जयंत पांडे गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे. पूर्व में गांव के लोगों से विवाद हुआ था. विवाद के दौरान देख लेने की धमकी भी दिया था. गुरुवार की रात बिहारशरीफ से गांव लौट रहा था, इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. परिवार के अन्य सदस्य सिलाव में व्यवसाय करते हैं. गांव के सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची. सूत्रों के अनुसार, मृतक का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था, जिसे लेकर हो सकता है इस घटना को अंजाम दिया गया हो. मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं. मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >