नालंदा जिला का राजगीर सज-संवर कर हुआ तैयार , आज से शुरू राजकीय मलमास मेला

Malmas Mela 2026: राजगीर आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा के महापर्व राजकीय मलमास मेला का शुभारंभ आज ऐतिहासिक नगरी राजगीर में भव्य रूप से हो गया हैं. मेले को लेकर पूरा राजगीर दुल्हन की तरह सज-संवर कर तैयार है. शहर के प्रमुख मार्ग, मंदिर परिसर, कुंड क्षेत्र और मेला स्थल आकर्षक सजावट, रोशनी और स्वागत द्वारों से जगमगा उठे हैं.

Malmas Mela 2026🙁सुनील कुमार) राजगीर आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा के महापर्व राजकीय मलमास मेला का शुभारंभ आज ऐतिहासिक नगरी राजगीर में भव्य रूप से हो गया हैं. मेले को लेकर पूरा राजगीर दुल्हन की तरह सज-संवर कर तैयार है.

शहर के प्रमुख मार्ग, मंदिर परिसर, कुंड क्षेत्र और मेला स्थल आकर्षक सजावट, रोशनी और स्वागत द्वारों से जगमगा उठे हैं. देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है. जिससे पूरे शहर में उत्साह, उमंग और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है.

राजकीय मलमास मेला 2026 श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर

राजकीय मलमास मेला 2026 के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियां की गई हैं. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आवासन स्थलों की समुचित व्यवस्था की गई है.

शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, विश्राम स्थल तथा प्रकाश की निःशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

वाहनों के सुचारु संचालन के लिए अलग-अलग वाहन पड़ाव बनाए गए

वाहनों के सुचारु संचालन के लिए अलग-अलग वाहन पड़ाव बनाए गए हैं तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, दंडाधिकारी तथा निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है.

जिला प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ मेले में शामिल हों. राजगीर की पावन धरती पर शुरू हुआ यह आध्यात्मिक महोत्सव एक बार फिर भक्ति और संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >