राजगीर मलमास मेला में बड़ा हादसा, सुनामी झूले से गिरकर युवक की मौत

Malmas Mela 2026: राजगीर मलमास मेला में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार सुनामी झूले से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मेला परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. पुलिस ने मामले में झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Malmas Mela 2026 : (रामविलाश) राजगीर मलमास मेला में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार सुनामी झूले से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मेला परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. पुलिस ने मामले में झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

मृतक की पहचान नवादा जिले के बिक्कू गांव निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है. वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ राजगीर मलमास मेला घूमने आया था. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अमन को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


दो चक्कर के बाद अचानक सीट से बाहर गिरा युवक.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनामी झूला तेज गति से घूम रहा था. इसी दौरान अमन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीट से बाहर निकलकर पहले झूले के पोल से टकराया, फिर सिर के बल जमीन पर जा गिरा.

घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि झूला शुरू होने के कुछ ही सेकेंड बाद हादसा हो गया. हादसा देखते ही लोगों की चीख निकल गई और पूरे मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई.


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सीट बेल्ट और लॉक सिस्टम पर परिजनों ने जताई नाराजगी

मृतक के परिजनों ने झूले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उनका आरोप है कि सीट बेल्ट या सुरक्षा लॉक ठीक तरीके से नहीं लगाया गया था या वह ढीला था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


सेल्फी या रील बनाना बना हादसे की वजह

मेला थाना प्रभारी जितेंद्र राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक झूला झूलते समय मोबाइल से सेल्फी या रील बनाने की कोशिश कर रहा था. हालांकि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.


झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज

मेला प्रशासन ने सभी बड़े झूलों पर लगाई रोक.

घटना के बाद मेला प्रशासन ने एहतियातन मेले में लगे सभी बड़े झूलों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है.

राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि पुलिस के बयान के आधार पर झूला संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच जारी है और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >