नालंदा में पूर्व विवाद में पति-पत्नी और मासूम बेटी पर हमला, तीनों घायल, पुलिस जांच में जुटी

Biharsharif News : Family attacked in Madanchak over an old dispute; husband, wife, and young daughter injured.

Biharsharif News : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में गुरुवार रात पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी और उनकी पांच वर्षीय पुत्री घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जांच के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ रेफर किया गया.

लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

घायलों की पहचान मदनचक गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र बोधु यादव, उनकी पत्नी सुमन देवी और पांच वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है. घायल बोधु यादव ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है और दो दिन पहले ही गांव लौटा था. उनकी पत्नी और बेटी गांव में ही रहती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर परिवार के कुछ लोगों ने पहले गाली-गलौज की. विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी घायल हो गई.

प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ रेफर

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद पहुंचाया गया. वहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार रवि ने प्राथमिक उपचार किया. बेहतर जांच के लिए शुक्रवार को तीनों को सिटी स्कैन कराने हेतु मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया.

आवेदन मिलने के बाद होगी प्राथमिकी

घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गई. बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read : गया जी के शेरघाटी में चोर होने के शक में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में, गांव में तनाव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mukul nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >