नालंदा के नगरनौसा प्रखंड के कछियावां पंचायत सरकार भवन में सोमवार को कछियावां पैक्स प्रबंध समिति की पहली बैठक आयोजित की गई.
बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रजनीकांत कुमार उर्फ पप्पू ने की, जबकि संचालन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) राजीव रंजन तिवारी ने किया.
नगरनौसा प्रखंड के नौ पैक्सों में से कछियावां पैक्स का चुनाव 15 जुलाई को संपन्न हुआ था. चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की यह पहली औपचारिक बैठक थी.
बैठक में अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य अमरेंद्र प्रसाद, उमेश चंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, संयोगा देवी, सरोजनी देवी, मालती देवी, राजेंद्र प्रसाद एवं रामानंद चौधरी शामिल थे. बैठक में पैक्स के प्रबंधक श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे.
अभिलेखों और लेखा-जोखा के हस्तांतरण का निर्देश
बैठक में पैक्स के संचालन एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
बीसीओ राजीव रंजन तिवारी ने प्रबंधक श्रवण कुमार को सभी अभिलेख, उपकरण एवं आवश्यक सामग्री को व्यवस्थित रखने तथा नई प्रबंध समिति को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुराने अभिलेखों एवं लेखा-जोखा का विधिवत हस्तांतरण एवं अद्यतन करने का निर्देश दिया.
किसानों की समस्याओं का समाधान होगी सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रजनीकांत कुमार उर्फ पप्पू ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर पारदर्शी एवं बेहतर ढंग से पैक्स का संचालन किया जाएगा तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी
