मूसलाधार बारिश में राजगीर नवोदय विद्यालय की चहारदीवारी ध्वस्त, सुरक्षा पर उठे सवाल

राजगीर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। मूसलाधार बारिश के कारण विद्यालय की चहारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिससे परिसर की सुरक्षा प्रभावित हुई है।

नालंदा में शुक्रवार को हुई मूसलाधार वर्षा ने राजगीर स्थित 'पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय' की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. लगभग घंटे भर हुई तेज बारिश और जलभराव के कारण सड़क किनारे स्थित विद्यालय की चहारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया.

अचानक चहारदीवारी ध्वस्त होने से पूरे विद्यालय परिसर की सुरक्षा प्रभावित हो गई है, जिससे विद्यालय प्रशासन की चिंता काफी बढ़ गई है.

जलभराव और बारिश के दबाव से गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजगीर–बिहारशरीफ फोरलेन पर स्थित नवोदय विद्यालय के पुराने मुख्य प्रवेश द्वार के उत्तर दिशा में बनी चहारदीवारी भारी वर्षा के दबाव और जलजमाव के कारण अचानक गिर गई.

गनीमत यह रही कि घटना के वक्त मौके पर कोई छात्र, कर्मचारी या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि, दीवार गिरने के कारण विद्यालय परिसर अब पूरी तरह से खुल गया है, जिससे बाहरी संदिग्ध लोगों और आवारा पशुओं के प्रवेश का खतरा बन गया है.

नवोदय समिति को भेजी गई सूचना, बढ़ाई गई निगरानी

घटना के संबंध में विद्यालय के प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. तत्काल प्रभाव से क्षतिग्रस्त स्थल की घेराबंदी कर परिसर को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसके साथ ही चहारदीवारी गिरने की पूरी सूचना 'नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग' को भेजकर जल्द से जल्द स्थायी मरम्मत और निर्माण कराने का आग्रह किया गया है. जब तक नई दीवार नहीं बन जाती, तब तक परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है.

स्थानीय लोगों ने की जल्द निर्माण की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शुक्रवार को इस साल की सबसे तेज बारिश हुई, जिसके कारण जगह-जगह मिट्टी का कटाव और भारी जलजमाव देखने को मिला. इसी कारण भवनों और बाउंड्री वॉल पर दबाव पड़ा.

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द नई चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramvilas prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >