फाइनल में जहानाबाद ने इस्लामपुर की टीम को हराया

प्रखण्ड के अंडवस खेल मैदान में आयोजित मौलाना अबुल कलाम आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट “अंडवस प्रीमियर लीग सेशन–12” संपन्न हो गया.

राजगीर. प्रखण्ड के अंडवस खेल मैदान में आयोजित मौलाना अबुल कलाम आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट “अंडवस प्रीमियर लीग सेशन–12” संपन्न हो गया. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जहानाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि इस्लामपुर की टीम उपविजेता रही. फाइनल मैच को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा खेल मैदान उत्साह और रोमांच से भर गया. समापन समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा विजेता टीम जहानाबाद को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं उपविजेता टीम इस्लामपुर को भी सम्मान प्रदान किया. इस अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है. युवाओं में अनुशासन, टीम भावना तथा सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशा और गलत रास्तों से दूर रखता है. स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजकों, खेल प्रेमियों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. समापन अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >