राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में हिंदी पखवाड़ा शुरू, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

राजकीय डिग्री कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा का रंगारंग शुभारंभ हुआ. विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी के महत्व और उसकी समृद्ध विरासत को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर जोर दिया.

Hindi Diwas: शहर के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत विचार गोष्ठी एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता से हुई. समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति गौरव और सम्मान का भाव रखने के लिए प्रेरित किया.

स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी की रही महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्य वक्ता नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. हरे कृष्ण तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हिंदी ने संपर्क भाषा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. उन्होंने हिंदी के महत्व और उसके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला.

हिंदी को केवल हिंदी दिवस तक सीमित न रखें

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिंदी को केवल हिंदी दिवस तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में हिंदी को खंडित करने के प्रयासों के बावजूद यह निरंतर समृद्ध होती रही है.

साहित्यसेवी डॉ. बृजनंदन प्रसाद, डॉ. सुभाष चंद्र एवं डॉ. मनोज रजक ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी लोगों को जोड़ने के साथ उनमें आत्मीयता पैदा करती है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के प्रति आकर्षण बढ़ने के बावजूद हिंदी की लोकप्रियता व्यापक है. हिंदी सिनेमा इसकी लोकप्रियता का बड़ा उदाहरण है.

पोस्टर में दिखी हिंदी की समृद्ध विरासत

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी के महत्व, राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका और समृद्ध विरासत को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति अपने विचारों और भावनाओं को पोस्टर के माध्यम से अभिव्यक्त किया.

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा कुमारी ने मंच संचालन किया, जबकि डॉ. धीरेंद्र उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, डॉ. सत्येंद्र शर्मा, डॉ. मो. करार अहमद, मिस पिंकी आर्य, नीतिशा गुड़िया, डॉ. कुमार जयप्रकाश समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >