चुल्हावार सर्वे के स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

हरनौत प्रखंड में 234 सत्र लगाकर चुल्हेवार सर्वे कार्य शुरू कर दी गई है. वहीं पीएचसी के बीएचएम कृष्ण कुमार मुरारी ने बताया कि नियमित टीकाकरण सह आरोग्य दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु वर्ष में एक बार चुल्हेवार सर्वे का कार्य किया जाता है.

बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड में 234 सत्र लगाकर चुल्हेवार सर्वे कार्य शुरू कर दी गई है. वहीं पीएचसी के बीएचएम कृष्ण कुमार मुरारी ने बताया कि नियमित टीकाकरण सह आरोग्य दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु वर्ष में एक बार चुल्हेवार सर्वे का कार्य किया जाता है. जिससे कार्यक्रम हेतु घर-घर सर्वे कर घर के सदस्यों की विवरणी के साथ लाभार्थी (गर्भवती माता एवं बच्चे) को चिन्हित किया जाता है. इसके लिए 70 एएनएम, 197 आशा, 34 पेड मोबिलाइजर तथा 10 आशा फैसिलिटेटर को तीन बैच बनाकर कल्याण बिगहा स्थित रेफ़रल अस्पताल में ट्रेनिंग दी जा रही है. जिसमें पहला बैच तीन फरवरी को चला जिसमें गोनावां, बसनियावां, चौरिया, भाथा, संदलपुर, मिरदाहाचक, किचनी, लोहरा, मुढ़ारी, खरथुआ व पोआरी के कर्मी शामिल थे. दूसरा बैच पांच को संपन्न हुई. जिसमें पीएचसी हरनौत, पचौरा, सरथा, दैली, नेहुसा, तीरा, मोबारकपुर, चेरो, सेवदह एवं नन्दा विगहा के स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे. जबकि तीसरे बैच का प्रशिक्षण कल शनिवार को होगा. जिसमें बराह, सिरसी, कोलावां, सोराडीह, तेलमर, ललुआडीह व पाकड़ के कर्मी शामिल होंगे. इसमें पीएचसी के एमओआईसी डॉ राजीव रंजन सिन्हा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के ब्लॉक मॉनिटर भोला कुमार, प्रखंड एमएंई मनोज कुमार द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है. उन्होंने कहा कि जिन बैच का प्रशिक्षण मिल गया है. उनके द्वारा सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है. 15 फरवरी तक सभी को सर्वे रिपोर्ट जमा करना है. मौके पर बीसीएम प्रमीला राय, आशा फैसिलिटेटर बबीता , एएनएम प्रेमलता, शारदा, रीना, बेबी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >