जिले में तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले

जिले में शनिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. लगभग साढ़े सात बजे शाम में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश आई और कुछ ही देर में बड़े-बड़े ओले गिरने लगे.

बिहारशरीफ. जिले में शनिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. लगभग साढ़े सात बजे शाम में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश आई और कुछ ही देर में बड़े-बड़े ओले गिरने लगे. इससे जिसे जहां भी छिपने की जगह मिली लोग बचने का प्रयास करते दिखे. तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को जहां गर्मी से राहत दी वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी. लगभग आधे घंटे तक चली तेज बारिश और ओले गिरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा. लगातार आसमान में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के कारण लोग भयभीत होकर अपने-अपने घरों और दुकानों में दुबके रहे. शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. इसके बाद शुरू हुई बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे. तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. बिजली कड़कने के कारण कुछ देर के लिए लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे. बाजारों में भी अचानक सन्नाटा पसर गया और दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपनी दुकानें बंद कर दीं. वहीं इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. खासकर प्याज, मूंग और मकई की फसल को सबसे अधिक क्षति पहुंचने की संभावना है. खेतों में तैयार फसल पर ओले गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है. कई किसानों ने बताया कि तेज हवा और बारिश से फसलें खेतों में गिर गई हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान भी जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >