बाबा अभय नाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम में लगी आग

बुधवार की शाम हिलसा शहर के बाबा अभय नाथ मंदिर धाम सह मानव सेवा आश्रम में के शिव मंदिर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से हजारों की सम्पत्ति जलकर राख हो गया.

हिलसा. बुधवार की शाम हिलसा शहर के बाबा अभय नाथ मंदिर धाम सह मानव सेवा आश्रम में के शिव मंदिर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से हजारों की सम्पत्ति जलकर राख हो गया. आग लगने के बाद मंदिर परिसर में पुजारी एवं श्रद्धालु के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश किया गया लेकिन आग तेजी से बढ़ने लगा. जिसके बाद लोगों के द्वारा अग्निशमन विभाग की सूचना दी गई. जहां कड़ी मशक्कत बाद अग्निशमन की टीम एवं स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाया गया. मंदिर कमिटी की सदस्य सुभाष बाबा ने बताया कि मंदिर के एक पुजारी द्वारा शिव मंदिर में ऐसी में अगरबती जलाने के कारण अचानक ऐसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग गई. हालांकि कोई हताहत की सुचना नहीं है. आगलगी की घटना में हजारों की नुकसान हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >