Nalanda Child Death : बिहारशरीफ के तेलमर थाना क्षेत्र के बथानी पर गांव में चार वर्षीय बीमार बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सुनील मांझी के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है.
पिता की पिटाई और जमीन पर गिरने का आरोप
आरोप है कि बीमारी के कारण बच्चा खाना खाते समय शौच-पेशाब कर दिया, जिससे गुस्साए पिता ने उसे दो-तीन थप्पड़ मार दिए. इसके बाद बच्चा जमीन पर गिर पड़ा.
अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत का दावा
पिता का दावा है कि बच्चे को इलाज के लिए कल्याणबिगहा और सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई.
शव को सुनसान स्थान पर फेंकने की घटना
मौत के बाद परिजनों ने शव को गांव के बाहर सुनसान स्थान पर फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर तेलमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया.
पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम
थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
