जिला पदाधिकारी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के द्वारा गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के द्वारा गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में विभागीय अनुदेशों के अनुपालन की समीक्षा, विभागीय योजनाओं की प्रगति, विभाग द्वारा कार्यान्वित सभी योजना की समीक्षा तथा प्रधानमंत्री पोषण योजना सहित शिक्षा लाइव क्लासेज से संबंधित विषयों की जांच की गई. बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. बैठक में सभी बीआरपी एवं बीईओ के कार्यों की समीक्षा की गई तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिला पदाधिकारी ने शिक्षा से संबंधित बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं को बच्चों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा उनके लाभों के संबंध में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उन्होंने जिले के 102 विद्यालयों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का आदेश दिया, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके. इसी प्रकार बैठक में लाइव क्लासेस, ट्रांसफॉरमेशन ऑफ स्कूल, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं ठोस परिवर्तन लाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन बच्चों को कराना एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था में नवाचार एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया. बिहार सरकार द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना रहा. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >