नालंदा: जिला योजना पदाधिकारी विदुर भारती का हुआ स्थानांतरण, प्रसुन्न कुमार बने नये डीपीओ

नालंदा के जिला योजना पदाधिकारी विदुर भारती के स्थानांतरण और पदोन्नति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. उनके स्थान पर प्रसुन्न कुमार को नया जिला योजना पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

District Planning Officer: जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), बिहारशरीफ में जिला योजना पदाधिकारी विदुर भारती के स्थानांतरण एवं पदोन्नति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. श्री भारती को योजना एवं विकास विभाग मुख्यालय में उप निदेशक के पद पर पदोन्नति मिली है. उनके स्थान पर गृह विभाग के सहायक निदेशक प्रसुन्न कुमार को नालंदा का नया जिला योजना पदाधिकारी बनाया गया है.

कार्यकाल की सराहना कर दी गयी शुभकामनाएं

समारोह में डीआरसीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री भारती के कार्यकाल की सराहना करते हुए नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. प्रबंधक कल्पना प्रसाद ने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हुआ और कार्यालयीन कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हुआ.

सकारात्मक सोच के साथ काम करने की अपील

विदाई समारोह में श्री भारती ने अधिकारियों एवं कर्मियों के समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी सकारात्मक सोच के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें. टीम भावना से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

इस अवसर पर प्रबंधक कल्पना प्रसाद एवं सहायक प्रबंधक मनीषा नायक ने संयुक्त रूप से श्री भारती को भगवान बुद्ध का स्मृति चिह्न भेंट किया. वहीं, सहायक प्रबंधक मृत्युंजय कुमार एवं अनुप आनंद ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया. समारोह में सभी एसडब्ल्यूओ सहित डीआरसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमर वर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >