दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर जिले के सभी पूजा पंडालों के पट भक्तों व श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं .

बिहारशरीफ. चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर जिले के सभी पूजा पंडालों के पट भक्तों व श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं .जैसे ही माता रानी के दरबार का पट खुला जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूजा पंडालों में आस्था की जबरदस्त झलक देखने को मिली. इस वर्ष भी शहर के भरावपर, सोहसराय, डाक बंगला मोड़, बंधु बाजार, राणा विगहा समेत कई स्थानों पर माता रानी की भव्य और आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. इन प्रतिमाओं को एक से बढ़कर एक भाव-भंगिमाओं में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं. जगह-जगह महिलाएं और युवतियां देवी गीतों के माध्यम से मां का गुणगान कर रही हैं. लोग माता से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है. अधिकारियों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है. अष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़:- शनिवार को महाअष्टमी के अवसर पर सुबह से ही माता की गोद भराई की रस्म शुरू हो जाएगी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा पंडालों में माता की गोद भराई तथा पूजा अर्चना की जायेगी. महिलाएं और युवतियां माता रानी की गोद भराई कर अपनी मन्नतें मांगती हैं. यह रस्म श्रद्धा और भावनाओं से ओतप्रोत होती है जो नवरात्रि का विशेष आकर्षण होती है. इसके लिए पूजा पंडालों के आसपास अभी से ही पूजन सामग्री, नारियल, चुनरी आदि की दर्जनोअं अस्थाई दुकानें खुल गई है. भक्ति गीतों से गुंजायमान हुए पूजा पंडाल : मां दुर्गा के पंडालों के पट खुलते ही महिला- पुरूष श्रदालू माता की भक्ति में भजन-कीर्तन और देवी गीत गाकर माता को प्रसन्न करने में जुट गए हैं. इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. इससे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है. चारों ओर उत्ससवी माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >